Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक रेलवे स्टेशन पर महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन तोड़ी, आरोपी हुआ फरार

रोहतक मे महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ की नई बस्ती निवासी प्रमिला ने रोहतक जीआरपी थाने में छीनाझपटी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने रोहतक बाजार आई थी।

खरीदारी करने के बाद वह शाम को रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंची। वह रोहतक से बहादुरगढ़ ट्रेन से जा रही थी। जब वह ट्रेन में चढ़ने लगी तो रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थी।

प्रमिला ने कहा कि भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। आसपास में काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। उसने कहा कि आरोपी उनके गले से करीब ढाई तोले सोने की चेन तोड़कर ले गया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी फरार चल रहा है।

Exit mobile version