Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ माफ:सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दी, चुलकाना धाम समेत दिव्यांगों के लिए बड़ी सौगात

सीएम नायब सैनी की अगुवाई में चंडीगढ़ में हो रही हरियाणा सरकार की कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। मीटिंग करीब पौने 2 घंटे चली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेसवार्ता की। सीएम सैनी ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में कई एजेंडों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 70 को लेकर भी चर्चा हुई। बजट सत्र की तारीखों पर जल्द फैसला लेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा के आने वाले बजट सेशन में इस योजना के लिए बजट में प्रावधान करेंगे। चूंकि, इस योजना को लेकर सूबे पर बड़ा दबाव आने वाला है, इसे देखते हुए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है। CM ने इस दौरान कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी। साथ में उन्होने कहा कि संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत स्थित चुलकाना धाम खाटू श्याम जी का धाम है। उसके लिए पूजा स्थल बोर्ड बनाया जाएगा। इसके विधेयक-2025 को भी मंजूरी दी गई है। यहां लाखों की संख्या में पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। यहां एकादशी को मेले का भी आयोजन होता है। इस पवित्र स्थल की बड़ी मान्यता है। इसके अलावा सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। उनके मूल से भी 1 लाख रुपये घटाया गया है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।

मुख्यमंत्री ने छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से व्यापारियों को लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी। इसके साथ सीएम ने करदाताओं के लिए वन सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी दी है

दिव्यांगजनों के लिए 2016 में जो संशोधन में मंजूरी दी गई थी, अब उसमें 10 और दिव्यांगजनों की कैटेगरी जोड़ी गई हैं। इस फैसले से 32 हजार दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा। 11 अलग कैटेगरी को भी दिव्यांगजनों को श्रेणी में जोड़ा गया है। इस दौरान CM ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा के आने वाले बजट सेशन में इस योजना के लिए बजट रखा जाएगा। चूंकि, इस योजना को लेकर सूबे पर बड़ा दबाव आने वाला है, इसे देखते हुए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है।  

हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा एयर क्लीन DPR को भी मंजूरी दी है। शहरों में हमेशा प्रदूषण का मुद्दा रहता है। उसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्ट में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा।

इस योजना के लिए वर्ल्ड बैंक से लोन भी लिया जाएगा। इस योजना के तहत हरियाणा को 2030 तक प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इसे 6 सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। CM ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर विशेष झांकी बनाई गई है।

Exit mobile version