Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मोटरसाईकिल चोरी करने के दो आरोपी चोरीशुदा मोटरसाईकिल समेत गिरफ्तार- पेश अदालत कर भेजा न्यायिक हिरासत

रोहतक पुलिस की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो को बीते दिन पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि गांव बालन्द निवासी हरिभगत ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 415/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 10.07.2022 को हरिभगत ने अपनी मोटरसाइकिल को अपने घर के बाहर खडी की हुई थी। अगले दिन सुबह के समय हरिभगत को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक हरिभगत की मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच मुख्य सिपाही बिजेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी रोहित उर्फ लालू पुत्र भूप सिंह निवासी गांव बांलद व गगन पुत्र रामदास निवासी खंदराई जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

Exit mobile version