शेयर मार्केट के माध्यम से पैसा कमाने का लालच देकर 38 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम गुलशन और सुबोध बताए गए है। गुलशन बिहार के अमृतपुर जिला समस्तीपुर निवासी है, जो वर्तमान में इंद्रपुरी दिल्ली में रहता है। वहीं दूसरा आरोपी सुबोध मालीनगर बिहार निवासी है, जो वर्तमान में जनक विहार दिल्ली में रहता है। सुबोध को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जबकि गुलशन को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!