Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोलर प्लेट चोरी करने की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार – 15 चोरीशुदा सोलर प्लेट बरामद

रोहतक पुलिस टीम ने सोलर प्लेट चोरी करने की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो अमित पुत्र धर्मबीर निवासी लाखनमाजरा, रोहित उर्फ जैम्बो पुत्र जयभगवान निवासी लाखनमाजरा को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ़्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा 15 सोलर प्लेट बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि राजकुमार निवासी भैंणी चंद्रपाल की शिकायत के आधार पर धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 236/2022 अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि राजकुमार ने अपने खेत मे सोलर का टयूबल लगवा रखा है। जिसमे सोलर की प्लेट लगी हुई है। दिनांक 18.05.2022 को राजकुमार को खेत से अपनी 15 सोलर प्लेट चोरी हुई मिली।

      मामलें की जांच मुख्य सिपाही राजेश द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 27.05.2022 को अमित पुत्र धर्मबीर व रोहित उर्फ जैम्बो पुत्र जयभगवान निवासीगण लाखनमाजरा को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा 15 सोलर प्लेट बरामद हुई है। आरोपियों ने महम व लाखनमाजरा के क्षेत्र में सोलर प्लेट चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे रखा है।

Exit mobile version