रोहतक पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि नरवाना निवासी विक्रम की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।
प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 29.01.2025 को विक्रम पीजीआईएमएस रोहतक मे आया हुआ था। विक्रम अपनी ई रिक्शा को ट्रामा सेंटर मे खडी कर वार्ड मे चला गया। वापिस आने पर विक्रम को अपनी ई रिक्शा नही मिली।
मामले की जांच स.उप.नि रामेहर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.02.2025 को आरोपी सुशील पुत्र पाला राम निवासी भल्लोर जिला पानीपत व बहादुर पुत्र प्रेम निवासी धामड को गिरफ़्तार किया गया है।

