रोहतक पुलिस की टीम ने खोखरा कोट एरिया से महिला समेत दो आरोपियो को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से कुल 510 ग्राम गांजा व युवक से 11 ग्राम 19 मिलिग्राम हैरोईन बरामद हुआ है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पीएसआई सन्दीप के नेतृत्व मे थाना शहर की टीम ने नजदीक साहसी चौंक खोखरा कोट के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की खोखरा कोट निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये खोखरा कोट गली से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान संगीता पत्नी अजय निवासी खोखरा कोट रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 297/2026 अंकित किया गया है।
एएनसी की टीम उप.नि जितेन्द्र के नेतृत्व मे सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये खोखरा कोट रैनकपुरा गली से खिलावर पुत्र कालियाराम निवासी रैनकपुरा खोखराकोट काबू किया गया। युवक से 11 ग्राम 19 मिलिग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 298/2026 अंकित किया गया है।

