Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरीशुदा बाइक की बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने मानसरोवर पार्क के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव बहल्बां निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 29.08.2026 को नवीन ने अपनी मोटरसाईकिल रोहतक मानसरोवर पार्क के बाहर खडी की थी। वापिस आने पर नवीन को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही योगेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.10.2026 को आरोपी मनीष पुत्र जगदीश निवासी दुजाना जिला झज्जर व शेरसिंह पुत्र राजेन्द्र निवासी बदानी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. मनीष पुत्र जगदीश निवासी दुजाना जिला झज्जर ।
  2. शेरसिंह पुत्र राजेन्द्र निवासी बदानी जिला झज्जर ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 154 दिनांक 30.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक
Exit mobile version