रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर के पास लूट करने की प्रयास की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सुलेन्द्र सिंह ने बताया कि कलानौर निवासी हिमांशु की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हिमांशु ने गउशाला मे मिठाई की दुकान कर रखी है। दिनांक 12.10.2024 की रात को करीब सवा 10 बजे एक आदमी जिसने हिमांशु को बंदुक दिखाकर जितने भी पैसे है वो उसे देने की धमकी दी। हिमांशु ने पास पडे डंडे से युवक का सामना किया। युवक बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे अपने दो साथियो के साथ मौके से फरार हो गया।
मामले की जाँच प्रभारी पुलिस चौकी शहर कलानौर उप.नि. सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.10.2024 को आरोपी अनमोल पुत्र सुरजीत निवासी खिडवाली व बलजीत उर्फ बच्ची पुत्र रोहताश निवासी मुंढाल खुर्द भिवानी को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी बलजीत उर्फ बच्ची का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डैकती, चोरी, स्नैचिंग आदि के दो दर्जन से ज्यादा मामले भिवानी, हिसार, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, दिल्ली आदि मे दर्ज है। आरोपी अदालत के आदेश पर जमानत पर बाहर आया हुआ है। वारदात मे शामिल रहे अन्य दो आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी की जा रही है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
