रोहतक पुलिस की टीम ने मानसरोवर पार्क के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि ज्वाहर नगर निवासी अकुंश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 16.10.2026 को अकुंश ने अपनी मोटरसाईकिल मानसरोवर पार्क के बाहर खडी की थी। वापिस आने पर अकुंश को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि रामेहर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.10.2026 को आरोपी महेश पुत्र जितेन्द्र व देवेन्द्र पुत्र राजमल निवासीगण मोखरा पाना खेडी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। आरोपियो से चोरी की अन्य दो वारदातों को खुलासा हुआ है। आरोपियो ने एक मोटरसाइकिल थाना आर्य नगर एरिया से व एक मोटरसाईकिल थाना सिविल लाईन एरिया से चोरी की है जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना सिविल लाईन व थाना आर्य नगर रोहतक मे अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- महेश पुत्र जितेन्द्र निवासी गाव मोखरा पाना खेडी रोहतक।
- देवेन्द्र पुत्र राजमल निवासी गांव मोखरा पाना खेडी रोहतक।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 191 दिनांक 18.10.2026 धारा 305, 3(5) बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक
