Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sirsa में दो हादसे: एक की मौत, 4 घायल; बारात लेकर आई कार पेड़ से टकराई

सिरसा जिले में बीती रात्रि को दो जगह पर अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक हादसा रानियां थाना क्षेत्र के मम्मड़ रोड पर एवं दूसरा हादसा डबवाली सदर थाना एरिया में बिज्जुवाली के पेट्रोप पंप के पास हुआ। सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची।

जानकारी के अनुसार, मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। अभी पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है।

इसके बाद मंगलवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। अर्टिगा कार में सवार युवक सिरसा में शादी में शामिल होने के लिए आए थे और रास्ते में सोमवार रात्रि को जाते समय गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें गाड़ी ड्राइवर की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार, गोरीवाली चौकी से कुछ दूरी पर बिज्जुवाली में पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। पिकअप गाड़ी पंजाब से होते हुए कहरवाला से होकर ऐलनाबाद जा रही थी। पिकअप में करीब चार से पांच लोग सवार थे। चालक ने पिकअप से ओवरटेक करने की कोशिश की, तो सामने बाइक से जा टकराई। बाइक राइडर को काफी चोटें आई है, जिसकी हालत नाजुक है और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसकी सूचना बाइक राइडर ने गोरीवाला चौकी पुलिस को दी है। बाइक सवार युवक की पहचान मटदादू गांव के 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह लेबर करता है और अपने काम से वापस घर जा रहा था। पिकअप वाले ऐलनाबाद जा रहे थे, तो रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस जल्द ही बाइक सवार युवक के बयान पर केस दर्ज कर जांच करेगी।

पिकअप में सवार लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी, जिनकी कोई सूचना नहीं मिली है।

रानियां में मम्मड़ रोड पर हादसे के बाद डायल 112 की गाड़ी पहुंची और घायल युवक को कहरवालां से प्राथमिक उपचार के बाद रानियां के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार, राजस्थान के हनुमानगढ जिले से टिब्बी तहसील के गांव दौलतपुरा निवासी राजेश सिरसा के मम्मड़ में लड़की के विवाह समारोह में बारात में शामिल होकर गाड़ी लेकर सोमवार रात को आए थे। उसके साथ अर्टिगा गाड़ी में तीन अन्य बाराती भी शामिल थे, यहां से वापस घर जा रहे थे। राजेश गाड़ी चला रहा था और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

हादसे में ड्राइवर राजेश की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। आज मंगलवार दोपहर को पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version