Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

TV एक्टर Shaheer Sheikh के पिता का कोरोना से निधन, सिवीयर इंफेक्शन के कारण उनकी हालत क्रिटिकल थी

टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का कोरोना के कारण बुधवार को निधन हो गया है। सिवीयर कोविड इंफेक्शन होने के कारण उनकी हालत क्रिटिकल हो गई थी और उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। शाहीर के पिता शाहनवाज शेख के निधन की जानकारी एक्टर अली गोनी ने देर रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

शाहीर शेख के दोस्त अली गोनी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे भाई । शाहीर शेख मजबूत बने रहो भाई।” अली की इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस समेत कई सेलेब्स ने शाहीर के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शाहीर शेख ने दो दिन पहले 18 जनवरी को पोस्ट शेयर कर अपने पिता के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने फैंस से उनके पिता की सेहत के लिए दुआ करने की अपील भी की थी।

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘पवित्र रिश्ता-2′ के एक्टर शाहीर शेख ने अपने पिता एक फोटो शेयर कर लिखा था, “मेरे डैड वेंटिलेटर पर हैं। वे सिवीयर कोविड इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में रखें।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर शाहीर के पिता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी। शाहीर शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी फैमिली के साथ के फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। शाहीर शेख ने नवंबर 2020 में रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज की थी। पिछले साल 10 सितंबर को दोनों ने बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने अनाया रखा है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारों पर भी कोरोना का कहर बरपा हुआ है। अब तक कई सितारे और उनके करीबी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। इनमें से कुछ अब ठीक हो चुके हैं, जबकि कई अभी रिकवर कर रहे हैं। शाहीर शेख के पिता के अलावा अन्य टीवी सितारों ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में बताया था। 

Exit mobile version