गुरुग्राम में मटर से लदे एक ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक का डीजल टैंक जोरदार धमाके के साथ फटा। ट्रक में आग लगने के बारे में समय रहते ड्राइवर और हेल्पर को पता चल गया था, इसलिए ट्रक से कूदकर उन्होंने अपनी जान बचा ली।

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। ट्रक में आग हाईवे की हाई स्पीड लेन में लगी थी, इसलिए इसके पीछे काफी लंबा जाम भी लगा।

हालांकि, पुलिस ने पहुंचकर जल्दी ही यातायात को सुचारू करवा दिया। हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे सामने आया।

ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर जान बचाने के लिए तेजी से कूदे थे, इसलिए उन्हें मामूली चोटें आई थीं। हालांकि वह सुरक्षित हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि ट्रक में लोड ज्यादा था, इसलिए हीट होने के बाद इसने आग पकड़ ली।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!