Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 ट्रकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत; 2 की मौत 2 घायल– क्रेन की मदद से ट्रक अलग कर घायलों को निकाला

रोहतक में सांपला बाईपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों चालकों की मौत हो गई और परिचालक घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ट्रकों को अलग किया गया और घायलों को बाहर निकालकर पीजीआई में लाया गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी करीब 32 वर्षीय आस मोहम्मद व उत्तर प्रदेश के योगेंद्र के रूप में हुई है। वहीं ट्रकों के परिचालक अर्जुन यादव व मांगा घायल हो गए।

हादसे का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से अलग-अलग किया गया। जिसमें करीब 2-3 घंटे का समय भी लगा। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार चालक आस मोहम्मद व परिचालक मांगा झज्जर की तरफ से आए थे और खरखौदा की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरे ट्रक के चालक योगेंद्र व परिचालक अर्जून यादव खरखौदा की तरफ से आए थे और झज्जर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सांपला के आउटर गिजी बाईपास के ऊपर दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए।

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दो ट्रकों के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दोनों ट्रक भिड़े हुए थे। हाइड्रा को बुलाकर दोनों ट्रकों को अलग किया गया। दोनों ट्रकों में चार लोग सवार थे। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version