Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में पुलिस की डायल 112 को टक्कर मार घसीट ले गया ट्रक, 1 पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

करनाल जिले में असंध रोड पर प्योत टोल प्लाजा के नजदीक रात 2 बजे एक तेज रफ्तार धान से भरे ओवरलोडिड ट्रक ने डायल 112 पुलिस गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी और काफी दूर तक घसीटता ले गया। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़े गए और वहीं गाड़ी में बैठकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मचारी बुरी तरह फंस गए।

टोल कर्मियों ने हादसा देखा और तुरंत बचाव के लिए पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी से निकाला। लेकिन उपचार के दौरान HC सुरेंद्र की मौत हो गई तो वहीं SI मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारकर ट्रक चालक व अन्य मौके से फरार हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Exit mobile version