Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बैलों से भरा ट्रक पकड़ा: पंजाब से नूंह लेकर जा रहे थे, मदीना टोल पर गोरक्षा दल ने किया काबू

रोहतक में गोरक्षा दल ने बैलों से भरा ट्रक पकड़ा है। तस्कर बैलों को पंजाब से नूंह लेकर जा रहे थे। जिसकी भनक गोरक्षा दल के सदस्यों को लग गई। गोरक्षा दल की टीम को पीछे लगा देखकर ट्रक चालक-परिचालक भागने लगे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मदीना टोल के पास उन्होंने ट्रक को काबू कर लिया।

हिसार के गांव पुट्‌ठी (सामन) निवासी गोरक्षा दल के सदस्य कालीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने साथी मोनू उर्फ सतपाल, दीपक व रमेश के साथ मदीना टोल पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली की पंजाब नंबर के ट्रक में महम से रोहतक की तरफ जा रहा है। जिसमें गाय भरी हुई हैं।

शक होने पर ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। उल्टा ट्रक को तेज रफ्तार में भगा लिया। गोरक्षा दल की टीम ने ट्रक का पीछा किया। वहां मदीना टोल के पास ट्रक चालक ने खुद को घिरा हुआ पाया। जिसके बाद टोल से थोड़ा पहले ट्रक रोका और उतरकर भागने का प्रयास किया।

इस दौरान गोरक्षा दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक व परिचालक को काबू कर लिया। जिनका नाम पूछा तो ट्रक चालक ने अपना नाम पंजाब के मानसा जिला के रौद निवासी जगसीर व परिचालक ने अपना नाम मानसा जिला के मंढेर निवासी मलकित बताया।

उन्होंने बताया कि ट्रक पर तिरपाल ढका हुआ था। जब तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक के अंदर 11 बैल थे। पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वे बैलों को पंजाब से लाए हैं और नूंह में गोकशी के लिए लेकर जा रहे हैं। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Exit mobile version