सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित, नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कर में सवार होकर शुक्रवार रात को सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे। यह दोस्त टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे।
जब वे कार लेकर पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में भी आग लग गई। इस दुर्घटना में कुंडली के रोहित, नितिन अक्षय और जाटी गांव के राहुल की मौत हो गई। जबकि जाटी गांव का सौरव गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में रोहित और नितिन चचेरे भाई है।
रिश्तेदार प्रदीप ने बताया कि हम सोनीपत से पानीपत कलेक्शन लेने गए थे। हमारी गाड़ी आगे थी। हमारा ड्राइवर शीशे से देख रहा था कि गाड़ी कितनी पीछे है। जब काफी देर तक हमें पीछे वाली गाड़ी नहीं दिखी तो हमें शक हुआ।इसके बाद हम 300-400 मीटर वापस गए। जहां गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। गाड़ी में आग लगी हुई थी। फिर हमने आग बुझाई। इसके बाद हमने गाड़ी का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

