हरियाणा के अंबाला कैंट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अंबाला कैंट के गांव छबियाना में एक 17 वर्षीय जश्न ने पढ़ाई से परेशान होकर सुसाइड नोट छोड़ सुसाइड कर लिया। 17 वर्षीय जश्न 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने मामला दबाने के लिए पुलिस को बयान दर्ज कराए थे कि जश्न की छत से नीचे गिरने से मौत हुई है। पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा तो मौत के सही कारणों का खुलासा हुआ।
सुसाइड नोट में रोते हुए बच्चे का चित्र बनाया
‘मां मेरी हर गलतियां नू माफ कर दे, मित्तल मैम नू भी कह देना कि मैनू माफ कर दे। सबनू के दे मैनू पालन लई ते मैनू पढ़ाई लई तेरा बहुत धन्यवाद, मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं।‘
पुलिस के मुताबिक, जश्न ने अपने घर के पास सीढ़ियों के पास बने टॉयलेट में प्लास्टिक पाइप से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की है। उधर, महेश नगर थाना पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। पुलिस जश्न की हैंडराइटिंग की भी जांच कराएगी। पिता ने बताया कि जश्न कहता था कि उसे ट्यूशन नहीं जाना है। हालांकि उन्होंने उसे ट्यूशन न भेजने की बात कही थी, लेकिन अब बेटे ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
