Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑनलाइन गेम में नुकसान से परेशान युवक टंकी पर चढ़ा: पिता के लाख मिन्नतों पर बाद उतरा नीचे

फिरोजाबाद में एक युवक ने सोमवार को करौली मंदिर रामलीला मैदान स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया। पुराना तिलकनगर निवासी 30 वर्षीय शौर्य सिसौदिया उर्फ ईगू ने टंकी से कूदने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण चौरसिया और थाना उत्तर प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात की गई। सुरक्षा के लिए टंकी के चारों ओर जाल बिछाया गया।

बीजेपी नेता अमित गुप्ता और स्थानीय लोगों ने माइक से युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने कारण पूछा, लेकिन वह चुप रहा। दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों की मिन्नतों पर वह नीचे उतरा।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक को ऑनलाइन गेम में भारी नुकसान हुआ था। इसी कारण उसका परिवार से विवाद हुआ। परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद घर में बहन की शादी है। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version