Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर:भाई-भाभी और 3 महीने के भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

सोनीपत में खौफनाक वारदात हुई है। यहां पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से काट कर निर्मम हत्या कर दी। एक साथ तीन मौतों से गांव बिंदरौली में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद आरोपी भाई फरार है।

मृतकों की पहचान अमरदीप (28), उनकी पत्नी मधु (25) और बेटे शिवम (3 माह) के रूप में हुई है। मृतक अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कार्यालय में फैमिली आईडी विंग में मैनेजर के तौर पर तैनात था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों पर कुल्हाड़ी से वार किए गए हैं। परिवार में चल रहे आपसी झगड़े को इस बड़ी वारदात का कारण माना जा रहा है।

एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ACP ने बताया कि परिवार वालों की स्टेटमेंट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने बताया अमरदीप ने मधु के साथ प्रेम विवाह कर रखा है। वहीं बड़ा भाई मंदीप अभी अविवाहित था।

Exit mobile version