Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

DIG के घर मिला खजाना! CBI ने रंगे हाथों दबोचा, मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

पंजाब पुलिस के एक DIG के घर से ऐसा खजाना निकला है कि CBI को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि DIG ने एक स्क्रैप कारोबारी से ₹8 लाख की रिश्वत और हर महीने ‘सेवापानी’ के नाम पर मंथली रकम मांगने की डील की थी.

CBI की कार्रवाई 11 अक्टूबर को दर्ज शिकायत के बाद शुरू हुई. फतेहगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बट्टा ने सीबीआई को बताया कि DIG हरचरण भुल्लर उसे एक फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे और अपने मिडिलमैन कृष्णु के ज़रिए 8 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. कृष्णु लगातार कॉल कर अगस्त और सितंबर की ‘बकाया राशि’ मांग रहा था.

CBI ने जाल बिछाया और सेक्टर-21, चंडीगढ़ में कृष्णु को ₹8 लाख लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. ट्रैप के दौरान सीबीआई ने कृष्णु और DIG के बीच कंट्रोल कॉल भी कराई, जिसमें DIG ने पैसे की पुष्टि करते हुए दोनों को अपने दफ्तर बुलाया. इसके तुरंत बाद सीबीआई टीम ने DIG हरचरण भुल्लर को उनके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया.

CBI की तलाशी में DIG के चंडीगढ़ और रोपड़ स्थित ठिकानों से करीब ₹5 करोड़ नकद, 1.5 किलो सोना, 22 लग्जरी घड़ियां, दो लग्जरी कारों (Mercedes और Audi) की चाबियां, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज, और 40 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इतना ही नहीं, उनके पास से एक डबल बैरल गन, पिस्टल, रिवॉल्वर और एयरगन भी मिली हैं. मिडिलमैन कृष्णु के पास से भी ₹21 लाख कैश मिला.

CBI ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने कहा कि यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है. दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक DIG हरचरण भुल्लर ने रिश्वत वसूली के लिए अपना “सेवापानी सिस्टम” बना रखा था. हर महीने कारोबारियों और पुलिस अधिकारियों से तय रकम ली जाती थी. सीबीआई अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों की भी जांच कर रही है

Exit mobile version