Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दर्दनाक हादसा: सातवीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुजरात विश्वविद्यालय के पास एक बिल्डिंग में सातवीं मंजिल से लिफ्ट गिर गई जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई है। ये घटना एस्पायर-2 नाम की इमारत में हुई है। इस बिल्डिंग में बैरिकेडिंग का काम चल रहा था।जिस इमारत में ये हादसा हुआ है, उसका नाम एस्पायर-2 बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायलों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अहमदाबाद फायर ब्रिगेड के कर्मी भी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब एस्पायर-2 नाम की बिल्डिंग में निर्माण का काम हो रहा था। इस घटना में घायल एक मजदूर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस मामले पर चीफ फायर ऑफिसर जायेश खाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

अहमदाबाद में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत में हुआ हादसा दुखद है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है। उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे।

घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो चुकी है. ये सभी पंचमहल जिले के घोघंबा के रहने वाले थे. मृतकों के नाम इस प्रकार हैं-

वहीं, इस हादसे के बाद मेयर केजे परमार ने कहा कि निडी डेवलपर इस इमारत का निर्माण कर रहा था। हादसा सुबह हुआ था, लेकिन बिल्डर ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों को तोड़ा है। साथ ही इसकी जांच भी की जाएगी कि क्या किसी ने बिल्डिंग का गलत प्लान पारित किया है। उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

Exit mobile version