Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दर्दनाक हादसा: भाई को लेने जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

हरियाणा के रोहतक जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार सवार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे की शिकायत मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव ने बताया कि वह चुलियाना का रहने वाला है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका बड़ा भाई मन्नू PGIMS रोहतक की लैब में काम करता था। रविवार रात करीब 9:30 बजे सुखदेव शादी से आया था। उसने चुलियाना मोड़ के पास अशोका अखाड़ा के सामने अपने भाई मन्नू को फोन कर कहा कि वह यहां खड़ा है और उसे अपने साथ घर लेता जाए।

मन्नू जब लैब से वहां पहुंचा तो वह सुखदेव को लेने के लिए अशोक अखाडे़ के सामने से यू-टर्न कर चुलियाना मोड़ पर आने लगा तो उसी वक्त पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मन्नू कार की स्पीड के साथ काफी दूर तक घिसटता गया। सुखदेव ने तुरंत भाई को संभाला। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Exit mobile version