Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में हुआ दर्दनाक हादसा: चौटाला रोड पर तेल का टैंकर पलटने से बाप-बेटे की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

इस बाइक पर सवार थे पिता-पुत्र।

हरियाणा के पानीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसा गांव सिवाह के पास चौटाला रोड पर गौशाला के नजदीक हुआ। यहां एक तेल का टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने से वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो समेत कुल छह लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीर इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में तीन महिलाओं समेत चार को तुरंत निकाल लिया गया। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन उपचाराधीन है। एक महिला की हालत गंभीर होते देख उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद टैंकर के नीचे दबे पिता-पुत्र को निकालने के प्रयास किए गए। प्रयासों के दौरान पहले पिता को आसानी से निकाला गया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता की दोनों टांगे कट गई थी। वहीं, टैंकर के पहिए नीचे दबे बच्चे को निकालने में कड़ी मश्कत करनी पड़नी। काफी मश्कत के बाद बच्चे को कैंटर के नीचे से बाहर निकाला गया। उसे भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल चार घायल हैं।

हादसे में काल का ग्रास बने पिता-पुत्र की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार बेटे की उम्र करीब 8 साल है। पिता की उम्र करीब 34 साल है। पंजाब नंबर की बाइक पर सवार थे, जिसका नंबर PB06BA0668 है।

हादसे में जाटल रोड की बेबी नाम की महिला भी घायल हुई है। महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पिता को यूपी छोड़कर वापस लौट रही थी। जब वह वापस लौट रही थी तो घटना स्थल पर कुछ देर के लिए खड़ी हो गई, पर उन्हें क्या पता था कि यहां खड़ा होना उनके लिए कितना नुकसान दायक होगा। अभी खड़े हुए 2 ही मिनट हुए थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में महिला के पैरों पर गंभीर चोटें आई है, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई।

Exit mobile version