Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं 4 महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर ही मौत

बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई।शुक्रवार को चारों मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थीं। इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों को रौंद दिया।

हादसा पीरो थाना क्षेत्र देव-चंदा (देचना) पुल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद ड्राइवर स्कार्पियो समेत फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शवों को बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गुस्साए लोग वाहन चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। चारों मृतक महिलाएं ओझवलिया गांव के अलग-अलग घरों की रहने वाली हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों महिलाएं सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चारों को कुचलते हुए फरार हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही महिलाएं करीबन 20 फीट की दूरी पर जा गिरी। इसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read more:

Exit mobile version