बस यात्रियों के लिए खास खबर,हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि रेवाड़ी, पीपली, बरवाला, कनीना व गुहला चीका में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक स्तर की सभी सुविधाओं के साथ नए Bus Stand बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक हजार बसें खरीदने के लिए टैंडर भी भरे गए हैं।

आपको बता दें कि परिवहन मंत्री, विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने राज्य में बनाए जाने वाले नए बस स्टैंड, Online Transfer Policy तथा विभागीय किलोमीटर स्कीम के तहत बस ऑपरेटर की विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही नए बस अड्डों की आधारशिला भी रखी जाएगी ताकि लोगों को जल्द से जल्द इनका लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि रेवाड़ी में बस स्टैंड के निर्माण की Drawing भी तैयार कर ली गई है, इसके साथ ही पिपली बस स्टैंड की सर्वे रिपोर्ट भी आ चुकी है। हिसार जिला के बरवाला व महेंद्रगढ़ के कनीना में पुराने बस स्टैंड का मलबा हटाने के लिए टैंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और होडल में भी नए बस स्टैण्ड का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन स्थानों पर 6 बेज के आधुनिक स्तर के बस स्टैंड बनाये जाएंगे. गुरुग्राम के खेड़कीदोला में नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है,जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा।

परिवहन मंत्री का कहना है कि इस बार विभाग द्वारा इस वर्ष नए बस स्टैण्ड बनाने, नवीनीकरण करने और नए भवनों के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जबकि पिछले वर्ष राज्य के कई स्थानों पर बस स्टैण्ड बनाने व नवीनीकरण करने आदि के कार्य में 17 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य के 60 रूटों पर ई- टिकटिंग का कार्य ट्रायल आधार पर शुरू किया गया है। अन्य रूटों पर भी जल्द ही ई-टिकटिंग कार्य प्रणाली शुरू होगी।

परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा एक हजार बसों को खरीदने के लिए टैंडर आंमत्रित कर लिए गए हैं जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा आने वाले 2 महीने में 50- 50 Electric बसें भी जल्द ही विभाग को मिल जाएंगी। जिससे परिवहन सुविधाओं में और अधिक बढ़ोतरी होगी। मंत्री का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों के लिए ऑनलाईन ट्रांसफर प्रकिया जल्द ही शुरू होगी जो कि October तक चलेगी। इस प्रक्रिया के तहत लगातार तीन साल से एक ही स्थान पर कार्य कर रहे 15 हजार कर्मचारियों व अधिकारियो के ट्रांसफर किये जाएंगे। इस ऑनलाइन पॉलिसी में ड्राइवर, कन्डेक्टर, इस्पेंक्टर, स्टोर कीपर आदि पदों को शामिल किया गया है।

किलोमीटर स्कीम के तहत परिवहन मंत्री ने बस ऑपरेटर की मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि इनके ड्राईवरों का ड्रग और रोड़ Test होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ड्राईवरों की आंखों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किलोमीटर स्कीम वाली बसें निर्धारित नाम अनुसार चलें और उनमें सभी औपचारिकताएं भी पूरी होनी चाहिए। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा समय- समय पर इन बसों का उचित निरीक्षण किया जाएगा। आपको बता दें कि किलोमीटर स्कीम में सराहनीय कार्य करने वाले ड्राइवर और परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!