Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

70 सरकारी वकीलों के तबादले…28 डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी


हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के बड़े स्तर पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के तहत 28 डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सहित कुल 70 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

इन तबादलों के तहत पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल, पानीपत, सिरसा, जींद, झज्जर, यमुनानगर, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह (मेवात) और रेवाड़ी सहित कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

गृह विभाग के आदेश के अनुसार प्रदीप को सोनीपत से रोहतक, जगबीर सिंह को भिवानी से गुरुग्राम, रमेश कुमार को फतेहाबाद से भिवानी और सुरेंद्र सिंह को हिसार से भिवानी भेजा गया है।

इसके अलावा संजय सुहाग को नूंह (मेवात), सोनू चौधरी को आईजीपी रोहतक रेंज, जबकि मीनाक्षी भारद्वाज और नीरज कुमार को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंडीगढ़ और अन्य जिलों में भी नई तैनाती

सुनील कुमार को गुरुग्राम, कानू शर्मा को वित्त आयुक्त (राजस्व न्यायालय) कार्यालय, चंडीगढ़, सुशील कुमार को करनाल, अखिल चौहान को अंबाला, सुधीर सिंदर और गुजेंद्र सिंह को कुरुक्षेत्र तथा मंगलेश शर्मा को फतेहाबाद भेजा गया है।

वहीं सुरेंद्र कुमार, शिव नंदन बाली और समिष्ठा को फरीदाबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत को पंचकूला स्थित डायरेक्टर ऑफ प्रॉसिक्यूशन (जनरल) कार्यालय में तैनात किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले स्थान पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version