Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 27 IAS अफसरों का ट्रांसफर: लिस्ट हुई जारी

हरियाणा सरकार ने दिवाली के बाद रविवार (3 नवंबर) को 27 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। 10 जिलों के DC भी बदले गए हैं। हिसार के DC प्रदीप दहिया का झज्जर ट्रांसफर किया गया है। हिसार में अनीश यादव को DC लगाया गया है। इससे पहले अनीश यादव हिसार में ADC के पद पर कार्य कर चुके हैं।

मानेसर नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर लगाया गया है। कुरूक्षेत्र के DC राजेश जोगपाल को को-ऑपरेटिव सोसाइटी हरियाणा का रजिस्ट्रार लगाया गया है। राजेश जोगपाल इससे पहले भी यह पद संभाल चुके हैं।

रोहतक के DC रहे अजय कुमार को गुरुग्राम का DC लगाया गया है। इसके अलावा झज्जर के DC शक्ति सिंह को स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल का एमडी लगाया गया है। वहीं गुरुग्राम विकास प्राधिकारी के सीईओ मुनीष शर्मा को चरखी दादरी का DC लगाया गया है।

Exit mobile version