Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 19 अफसरों के तबादले: IAS फूलचंद मीणा बने गुरुग्राम निगम कमिश्नर; यशेंद्र सिंह राज्य के नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर

हरियाणा सरकार ने पहले ही दिन देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। 9 IAS के साथ ही 10 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के MD फूलचंद मीणा को बदल कर गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त लगाया है। साथ ही, उन्हें गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का विशेष कार्यकारी अधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो को हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। गुरुग्राम में नगर निगम के आयुक्त रहे मुकेश कुमार आहूजा को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड के एमडी भी आहूजा होंगे।

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह को रोजगार विभाग का निदेशक लगाया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक भी प्रभजोत सिंह होंगे। मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक रहे राजनारायण कौशिक को यहां से बदल कर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक लगाया है। साथ ही, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के एमडी भी कौशिक होंगे।

नियुक्ति आदेश की प्रतीक्षा कर रहे अमित खत्री को पीसी मीणा की जगह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड का एमडी लगाया है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक भी खत्री होंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह को यहां से बदल कर राज्य का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार उन पर बना रहेगा।

Exit mobile version