Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा मकर संक्रांति पर शुरू होगी। ठहराव बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बहादुरगढ़ में इस ट्रेन के ठहराव की मांग रखी।

रेलमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह ट्रेन शाम 4:25 बजे बठिंडा से चलकर रोहतक जंक्शन पर शाम 7:22 बजे आएगी। यहां 2 मिनट रुकने के बाद 7:24 बजे यहां से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली होते सुबह 10 बजे अयोध्या और दोपहर 3 बजे बनारस पहुंचेगी।

Exit mobile version