Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुखद: PM ड्यूटी से लौट रहे सिरसा के ASI सुभाष चंद्र की हार्ट अटैक से मौत

जींद। पीएम की रैली में वीवीआईपी डयूटी पर आए सिरसा के एएसआई की शुक्रवार दोपहर को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। सिरसा के गांव लाडवी निवासी 52 वर्षीय सुभाष सिरसा में ईएसआई के पद पर कार्यरत था। उसकी वीवीआईपी डयूटी पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में लगी थी। वह दो दिन से जींद में ही था। रैली समाप्त होने के बाद सुभाष सिरसा जाने के तैयारी कर रहा था। उसी दौरान उसे छाती में दर्द महसूस हुआ और हालत खराब होने लगी। सुभाष की बिगड़ती हालत को देख सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक नागरिक के शव गृह में रखवाया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया मृतक एएसआई को सीने में दर्द हुआ था। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Exit mobile version