महम (रोहतक)। महम-गोहाना रोड पर निंदाना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निंदाना निवासी बाबू लाल, जो महम में एक बर्तन की दुकान पर काम करते थे, छुट्टी के बाद स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान भट्ठा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।हादसे में बाबू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत महम के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
