Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा :4 लोगों की मौत, 24 गंभीर घायल, 5 PGI रोहतक रेफर; यात्री जींद से हरिद्वार जा रहे थे स्नान करने

पानीपत में शुक्रवार देर रात पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार, अनिंयत्रित ट्रक ने छोटे हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग गंभीर घायल हैं, जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। हादसा सानौली रोड पर हुआ। छोटे हाथी में 28 लोग सवार थे।

हादसास्थल पर राहगीरों ने बचाव अभियान चलाया। राहगीरों ने ही कंट्रोल रूम नम्बर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। एम्बुलेंस में 16 लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चैकअप के दौरान 4 को मृत घोषित कर दिया। 12 को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बाकी 12 घायलों को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र के गांव कमाच खेड़ा से 28 लोग हरिद्वार स्नान करने के लिए छोटे हाथी में सवार होकर निकले थे। गांव के सरपंच संजय कुमार की ओर से इस परिवार को यात्रा पर ले जाया जा रहा था।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। आज पोस्टमार्टम होगा। वहीं ट्रक को काबू करके आगामी जांच शुरू कर दी है। ट्रक पानीपत का ही है, लेकिन आरोपी ड्राइवर अभी फरार है।

हादसे में बाला (48) पत्नी फूल कुमार, नन्ही (38) पत्नी भीम, रवि (17) पुत्र फुल कुमार, सज्जन (52) पुत्र रामकुमार, राकेश (32) पुत्र धूप सिंह, प्रदीप (23) पुत्र सुरेश, जय कुमार, अजय (23) पुत्र विजय कुमार, धूप सिंह (70) पुत्र प्रह्लाद सिंह, आशा( 30) पत्नी राकेश, शारदा (45) पत्नी सज्जन सिंह, रूप सिंह घायल हुए। इनमें से बाला, रवि, सज्जन, धूप सिंह, शारदा को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है।

कांता (45) पत्नी रामफल, मुन्नी (52) पत्नी सत्यवान , मोहित (15) पुत्र भीम सिंह, अश्वनी (22) पुत्र सज्जन सिंह जान गई है।

Exit mobile version