Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक घटना: 3 साल की बच्ची समेत परिवार ने की आत्महत्या, बेटी की बीमारी से परेशान थे माता-पिता

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की मासूम बेटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी समय से परेशान था और इसी तनाव के चलते यह कदम उठाया गया।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी स्थित एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फंदे से लटके मिले। तीनों को तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई है। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत था।

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे, जिनका करीब 6 महीने पहले निधन हो चुका है। परिवार में अब केवल उनकी मां बिमला देवी ही रह गई हैं। वहीं, उनका एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।

Exit mobile version