Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महाकुंभ स्नान से लौट रहे 5 लोगों के साथ दर्दनाक हादसा वापिस आते समय ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर

रोहतक जिले के महम में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रेटा कार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात 12:30 बजे महम शुगर मिल के पास हुआ।

हिसार जिले के मसूदपुर गांव निवासी कुलदीप (पुत्र नफे सिंह), उसका भतीजा सुशील (पुत्र सत्यवान) और भिवानी जिले के ओबरा गांव निवासी कृष्ण (पुत्र धर्मपाल) सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार थे। इनके अलावा कार में हिसार जिले के महजद गांव निवासी बारू (पुत्र कपूर सिंह) और अजय (पुत्र कुलदीप) भी मौजूद थे।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब सड़क के गलत साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सभी यात्री बेहोश हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version