Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

GT रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादी की मौत, पोता भी घायल; बाइक पर करनाल से घर लौट रहे थे दोनों

पानीपत में GT रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादी-पोता नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में घायल दोनों को राहगीर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में नीरज ने बताया कि वह गांव पट्टी कल्याणा, पानीपत का रहने वाला है। 11 जनवरी को वह बाइक पर अपनी दादी के साथ भौसली करनाल से GT रोड फ्लाईओवर की ओर जा रहा था।

जब वह मलिक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक आया और उसने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और उसकी दादी कृष्णा नीचे सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों को गंभीर चोट लग गई। मौके पर राहगीर इकट‌्ठा हुए। जो दादी-पोता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी दादी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version