Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के गांव नासपुर निवासी 42 वर्षीय जागेराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जागेराम अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बॉर्डर के पास उनकी स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version