Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: दो सगी बहनें ट्रेन से कटकर नहर में गिरी, एक का शव मिला

यमुनानगर में अंबाला-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर पर बने पुल को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें ट्रेन से कटकर नीचे नहर में जा गिरी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से एक शव को तो बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस गोताखोरों की सहायता से शव की तलाश कर रही है।

तीर्थ नगर की टपरी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी 26 वर्षीय कविता और उसकी साली रादौर निवासी 25 वर्षीय गीता रविवार दोपहर बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। खरीदारी करने के बाद जब वह पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर बने पुल से होकर घर लौट रही थी तो अचानक से ट्रेन आ गई। शायद ट्रेन की आवाज उन दोनों को सुनाई नहीं दी। इस दौरान दोनों ट्रेन से कटकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से कविता के शव को बाहर निकाला। जबकि गीता के शव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया गया। बताया कि ​​​​​​2 महिलाओं के नहर में डूबने की जानकारी मिली थी। बाद में पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। एक महिला का शव मिल गया है, दूसरे की तलाश जारी है। जीआरपी को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

Exit mobile version