Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में दर्दनाक हादसा कार में जिंदा जल 3 युवक: ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग, हिमाचल परीक्षा देने जा रहे थे 4 लोग, एक गंभीर

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग में कार सवार 3 युवक जिंदा जल गए, जबकि चौथा बुरी तरह झुलस गया। चारों युवक परीक्षा देने हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।

घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, झज्जर के गांव मंजपुरा का आशीष और उसके 3 दोस्त स्विफ्ट कार में सवार होकर परीक्षा देने हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।

रात करीब 11 बजे एनएच 152डी पर गांव मुर्तजापुर के पास उनकी कार एक ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिससे उनकी कार में आग लग गई।

आग लगने से कार सवार तीन लोग झुलस गए और आशीष बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

Exit mobile version