सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में आज रविवार शाम एक दुःखद हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को उसके पड़ोसी की कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी जान चली गई। कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है। यह हादसा पहाड़गंज के राम नगर इलाके में शाम करीब 6:15 बजे हुआ।पुलिस को सूचना मिली कि एक सड़क हादसे में एक बच्ची घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हादसे में शामिल कार बच्ची के परिवार के पड़ोसी की थी और उस वक्त कार को पड़ोसी का बेटा चला रहा था। उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है।पुलिस ने इस मामले में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 15 साल के नाबालिग ने कार से 2 साल की बच्ची को कुचला, गई जान
ByDigital Bhoomi ब्यूरो
Mar 31, 2025
Related Post
Ambala
Bahadurgarh
Bhiwani
Charkhi Dadri
Delhi
Delhi haryana board
Faridabad news
Fatehabad
Gohana
Gurugram
Haryana
India
Jhajjar
Jind
Kaithal
Karnal
Mahendergarh
Narnaul
Palwal
Panipat
Rewari
Rohtak
Sonipat
Uchana
Yamunanagar
रोहतक समेत हरियाणा में 3 रूपये तक बढ़े पेट्रोल, डीजल के रेट:कई जगह 100 रूपये तक पहुंचा पेट्रोल
May 15, 2026
Digital Bhoomi ब्यूरो
