Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिरसा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी:गोगामेड़ी मेले में जा रहे थे, 25 लोग घायल, महिलाओं और बच्चों की मची चीख पुकार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव सरदारे वाला से 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा करने के लिए जा रहे थे। श्रद्धालु देशा सिंह बताया कि गांव से 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 35 से ज्यादा श्रद्धालु गोगामेड़ी के लिए चले थे। देर शाम को सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लों के पास अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही महिलाओं में बच्चों की चीख पुकार मच गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्तर पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। वहां पर ड्यूटी डॉ. सिद्धांत व डॉ रोहित की टीम ने घायलों का इलाज किया। एक गंभीर घायल महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि 25 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है।

Exit mobile version