पानीपत में ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा मां और बेटे को कुचलने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 माह की गर्भवती मंजू (28) अपने भाई और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक पर अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान अचानक बराना गांव से तेज गति से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें पहले टक्कर मारी, फिर मां और बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला 4 माह की गर्भवती थी, जबकि उसका बेटा डेढ़ साल का था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

आसपास के लोगों ने दौड़कर जब महिला और बच्चे को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। चालक रविंद्र मौका देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों ने मांग की कि गांव बराना से रेत की खदान से निकलने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर रोक लगाई जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल अभी तक ग्रामीणों ने बराना पल्हेरी रोड को जाम किया हुआ है और पुलिस को शव भी नहीं उठाने दे रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!