Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रैक्टर ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला: PGI में इलाज के दौरान तोड़ा दम, तीन बहनों का इकलौता भाई था मासूम रमन

रोहतक के गांव घरौंठी में उत्तर प्रदेश के करीब 8 वर्षीय मासूम बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल बच्चे को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बांदा निवासी करीब 8 वर्षीय रमन पुत्र उमेश के रूप में हुई है। उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे पांच बच्चे, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। उनमें से सबसे छोटा बेटा रमन है। वह गांव घरौंठी स्थित ईंट भट्‌ठे पर मजदूरी करता है। इसलिए उसका परिवार भी ईंट भट्‌ठे पर ही रहता है।

उन्होंने बताया कि उसका बेटा रमन रात को उसके साथ ही ईंट भट्ठे पर ही मौजूद था। इस दौरान वहां पर ट्रैक्टर ट्राली आई, जिसने उसके बच्चे को कुचल दिया। जिसके कारण उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए, जो रमन को रोहतक पीजीआइ में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाखनमाजरा पुलिस थाना के जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतक बच्चे के पिता उमेश के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version