Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहलगाम आतंकी हमले से खौफ में टूरिस्ट; हरियाणा के 18 कपल्स ने कश्मीर हनीमून ट्रिप कराई कैंसिल: ट्रैवल एजेंट्स बोले– 70 हजार लोगों ने बुकिंग रद्द की

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरियाणा के 18 नवविवाहित जोड़ों ने हनीमून ट्रिप कैंसिल करा दी है। ये सब 5 मई तक जम्मू जाने वाले थे। रोहतक के मॉडल टाउन की टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के मालिक मनीष कादियान ने मीडिया मे बताया कि हम जम्मू कश्मीर में हनीमून ट्रिप के लिए एक बस चला रहे थे। इसमें 5 मई तक 3 डेट बुक की गई थी। जिसमें 18 कपल्स को जाना था। पहलगाम में हमला होते ही सबने कॉल कर बुकिंग कैंसिल करा दी है।

रोहतक जैसे ही प्रदेश के बाकी शहरों से भी पहलगाम में टूरिस्टों की हत्या के बाद बुकिंग गिरी है। खासकर, करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हनीमून के दौरान हत्या के बाद नवविवाहित जोड़े जम्मू कश्मीर से दूरी बना रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेश भर के प्रमुख टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी चलाने वाले संचालकों से मीडिया के द्वारा बात की गई। जिसमें हरियाणा टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के प्रोपराइटर संदीप ने कहा- हम जम्मू कश्मीर में हनीमून ट्रिप के लिए एक बस चला रहे थे। इसमें 5 मई तक 3 डेट बुक की गई थी। जिसमें 18 कपल्स को जाना था। पहलगाम में हमला होते ही सबने कॉल कर बुकिंग कैंसिल करा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा से अलग अलग जिलों से इस बार करीब 70 हजार लोगों ने कश्मीर जाने का प्लान किया था। जिसकी क्वेरीज लेने के बाद टूर पैकेज भी डिसाइड कर लिए थे, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद ये सभी रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो गए हैं।

आलम ये है कि फ्लाइट हो या रेल, लोग धड़ाधड़ कश्मीर जाने के टिकट कैंसिल करवा रहेजब से पहलगाम में हमला हुआ है, तब से सिर्फ फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के फोन ही आ रहे हैं I कश्मीर जाने के लिए ट्रेनों में जहां आतंकी हमले के पहले तक टिकट वेटिंग में जा रही थी, वहीं अब 90% सीटें खाली हैं. यही हाल हवाई यात्रा का भी हैI लोग चाहे रेलवे हो या फ्लाइट, टिकट कैंसिल करवा रहे हैंI 22 अप्रैल को दोपहर आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर हमला कर दिया। इस दौरान 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Exit mobile version