Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के पर्यटकों का मनाली के स्थानीय लोगों पर पीटने का आरोप,स्कूटी हटाने को लेकर हुआ विवाद, शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने मनाली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रदीप कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आए थे। वह किराये की स्कूटी पर मनाली के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे। वहां ट्रैफिक जाम लगा था। जाम में फंसे कुछ लोकल लोगों ने उनसे स्कूटी आगे से हटाने को कहा।

इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लोकल लोगों ने उनके परिवार को बुरी तरह पीटा। इस दौरान प्रदीप की पत्नी के साथ उनकी 4 माह की बेटी भी गिर गई। मारपीट करने वाले आरोपी एक कार से फरार हो गए।

SHO मनाली मुनीश राज शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनाली घूमने आए पर्यटकों के साथ इस तरह मारपीट करने वालों की बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version