सरकार ने Toll प्लाजा पर होने वाली भीड़ को कम करने, और वाहन चालकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पहले वाहन चालकों को टोल टैक्स पर घंटो घंटो लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब सरकार के द्वारा लाए जा रहे हैं इस नए नियम के जरिए लोगों को ज्यादा देर तक टोल पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
बता दे कि सरकार ऑटोमेटिक नंबर प्लेट Reader पर कार्य कर रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार Toll हाईवे पर चलने वाले वाहनों से दूरी के आधार पर Tax लेने के लिए पायलट Project चला रही है। इसके प्रोजेक्ट के तहत टोल बूथ पर ट्रैफिक को बिना रोक-टोक के आवाजाही और इस्तेमाल के अनुसार भुगतान करना होगा।
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि FasTag के माध्यम से सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने में काफी मदद मिली है, फास्ट टैग के लागू होने से पहले ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिला था। वहीं सरकार GPS आधारित टोल कलेक्शन लागू करने का विचार कर रही है, GPS सिस्टम के लागू होने से टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने को पूरी तरह से समाप्त कर देगा और तय की गई दूरी के अनुसार टोल इकट्ठा किया जाएगा।
नितिन गडकरी ने बताया कि वर्ष 2018- 19 टोल प्लाजा पर वाहनों का Waiting Time 8 मिनट था।वही फास्ट टैग के शुरू होने पर 2021- 22 में यह समय घटकर 47 सेकंड रह गया। नितिन गडकरी ने सभी नए नेशनल हाईवे और वर्तमान 4 प्लस प्लान वाले नेशनल हाईवे पर एडवांस Traffic मैनेजमेंट सिस्टम Install किए जा सकते है, जिससे वाहन चालकों को सुरक्षित और आसान ट्रैफिक ऑपरेशन उपलब्ध होगा।

