देश में एक बार फिर वाहन धारकों की जेब ढीली होने वाली है। सरकार ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से हाईवे पर टोल महंगा किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
हरियाणा में विभिन्न हाईवे, एक्सप्रेस-वे, KMP, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत राजमार्ग पर लूदाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना राजमार्ग पर घामड़ोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग-152 सहित सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
सैनीमाजरा टोल प्लाजा, घरौंडा टोल प्लाजा, घग्गर टोल प्लाजा, मकड़ौली टोल प्लाजा, डाहर टोल प्लाजा, तामशाबाद टोल प्लाजा, पानीपत टोल प्लाजा, डीघल टोल प्लाजा, सोनीपत में झरोठी टोल प्लाजा और नारनौल में सिरोही टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत वाहनों के लिए 5-10 की वृद्धि होगी। बता दें कि पहले 5-7 साल में एक बार टोल दरें बढ़ती थीं। अब लगभग हर साल ये दरें रिन्यु हो रही हैं।
1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में NHAI की ओर से 2 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। टोल के 20 किमी दायरे के वाहन धारक 330 के बजाय 340 रुपए का मंथली पास बनवा सकेंगे। करनाल में बसताड़ा, पानीपत शहर व डाहर टोल, जींद में खटकड़, बद्दोवाल व लुदाना टोल पर टैक्स बढ़ेगा।
दरअसल, हर साल टोल की समीक्षा की जाती है। 1 अप्रैल से नए रेट लागू किए जाते हैं।
