Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज का वास्तु टिप :नया घर खरीदने वाले हैं तो काम आएंगे ये वास्तु टिप्स!!

वास्तु दोष के बारे में आजकल हर किसी को पता होता है। लेकिन वास्तु दोष सिर्फ आपके घर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी हो सकता है। घर के बाहर का वास्तु दोष भी आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकता है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आ सकती है। यदि आप नया घर खरीदने वाले हैं तो कुछ वास्तु टिप्स का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में…

आसपास न हो कोई धार्मिक स्थान:

वास्तु शास्त्रों के अनुसार, ऐसा घर बिल्कुल भी न खरीदें जिसके आसपास कोई धार्मिक स्थान हो। धार्मिक स्थानों की ऊर्जा पॉजिटिव होती है। इन स्थानों की पॉजिटिव एनर्जी इतनी ज्यादा होती है कि इसके पास रहने वाले व्यक्ति पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। पास में रहने वाले परिवार का जीवन तनावपूर्ण भी हो सकता है। 

टी पॉईंट पर नहीं होना चाहिए घर: 

घर कभी भी टी पॉईंट पर नहीं होना चाहिए। टी पॉईंट यहां पर तीन सड़कें आपस में मिलती हों ऐसे घर को शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों को भी जीवन में कई तरह की समस्याएं झेलने पड़ सकती हैं। 

न हो पुरानी इमारतें: 

कई घरों के पास  राजा, महाराजाओं के समय की कुछ इमारतें होती हैं। लेकिन ऐसी इमारतों के पास घर होना शुभ नहीं माना जाता। घर के पास बंद इमारतें होने से आपके परिवार में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। 

नहीं होना चाहिए अस्पताल: 

घर के आस-पास कोई अस्पताल भी नहीं होना चाहिए। अस्पताल में मरीज अपना इलजा करवाने आते हैं। ऐसी जगह पर भी नेगेटिव एनर्जी काफी ज्यादा होती है। मान्यताओं के अनुसार, अस्पताल के पास रहने वाले व्यक्ति का जीवन भी शांति से नहीं गुजर पाता। 

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version