Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी :सिंपल नहीं डिनर में बनाएं टेस्टी दही भिंडी, जानिए आसान रेसिपी!!

भिंडी की सब्जी भी घरों में बहुत बनाई जाती है। हर किसी उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत ही कम होता है। डायबिटीज के पेशेंट्स भी इस सब्जी का स्वाद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री 

भिंडी – 2 किलो 
प्याज – 2-3
दही – 1 कप 
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच 
हल्दी – 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच 
जीरा – 1 चम्मच 
कसूरी मेथी – 1 चम्मच 
हरी इलायची – 2 
तेजपत्ता – 2 
हरा धनिया – 1कप

तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले धनिया धोकर अच्छे से साफ कर लें। 
2. इसके बाद इसे टुकड़ों में काटे और धनिया भी काटकर रख लें। 
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें भिंडी डालकर फ्राई कर लें। 
4. भिंडी का रंग बदलने पर इसे एक बर्तन में निकाल लें। 
5. अब एक कढ़ाई में दोबारा से तेल डालें और उसमें जीरा, इलायची, कसूरी मेथी और तेजपत्ता डालकर अच्छे से भून लें। 
6. सारे मसालों की धीमी आंच पर पकाएं और जैसे इनमें से खुशबु आने लगे तो इसमें प्याज बारीक-बारीक काटकर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। 
7. इसके बाद प्याज को थोड़ा सॉफ्ट होने तक भून लें। जैसे प्याज फ्राई हो जाएं तो इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च डालकर भून लें। 
8. जैसे सारे मसाले पक जाएं तो इसमें दही मिक्स करके मिला दें। 2-3 मिनट तक मसालों को पकने दें। 
9. मसालों में से तब तेल अलग हो जाए तो भिंडी में नमक मिलाएं। 
10. भिंडी को 7-8 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद हरे धनिए के साथ सब्जी को गर्निश करें। 
11. आपकी दही भिंडी बनकर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ सर्व करें। 

Exit mobile version