Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी :पत्ता गोभी से फैमिली के लिए बनाएं स्वादिष्ट कबाब!!

एक जैसी सब्जियां रोज खाकर भी कई लोग बोर हो जाते हैं। अलग-अलग तरह से आप सब्जियां बनाकर खाने में भी स्वाद बदल सकते हैं। उनसे कुछ स्वादिष्ट और टेस्टी रेसिपीज बनाकर बच्चों और परिवार वालों को भी खुश कर सकते हैं। पत्तागोभी की सब्जी आपने कई बार खाई होगी। लेकिन इससे बने कबाब शायद ही कभी खाए होंगे। आप पत्तागोभी के स्वादिष्ट कबाब बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री:

तेल – 4 बड़े चम्मच 
पत्ता गोभी – 2
टमाटर – 2 
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच 
नमक – स्वादअनुसार
लाल मिर्च – 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच 
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच 
ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप 
कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच 
पानी – जरुरतअनुसार
प्याज – 3-4 

बनाने की विधि :

1. सबसे पहले आप पत्तागोभी धोकर कद्दूकस कर लें। फिर प्याज, टमाटर और धनिया काटकर किसी बर्तन में रख लें। 
2. इसके बाद बाउल में कद्दूकस की हुई पत्तागोभी, प्याज, टमाटर और धनिया डालें। 
3. सब्जियों के मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें। 
4. इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो ताकि बैटर पतला न हो। 
5. फिर मिश्रण में लाल मिर्च, गर्म मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट, कॉर्न फ्लोर डालें। 
6. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। मिक्स करने के बाद मिश्रण से गोलाकार टिक्कियां तैयार कर लें। 
7. इसके बाद टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। 
8. ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से टिक्कियां मिक्स कर लें। 
9. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें टिक्कियां एक-एक करके डालें। 
10. ब्राउन होने के बाद टिक्कियां तेल से निकाल लें। 
11. आपका पत्ता गोभी कबाब बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सॉस के साथ सर्व करें। 

Exit mobile version